{"_id":"6853097671ab9369b80fe9e8","slug":"police-started-investigation-into-the-attack-on-bjp-leader-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146282-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले की पुलिस ने शुरू की विवेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले की पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा नेता दिवाकर सिंह की तहरीर पर 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
चौक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज ने तिलहर थाने में तहरीर देकर बताया कि नगरिया मोड़ स्थित होटल के बाहर टहलते समय सुरजीत, जितिन यादव, हर्ष, बाबा, शिव यादव, धर्मेंद्र, विजेंद्र, राजेश, राजीव, जितिन निवासी गोपालपुर व तीन-चार अज्ञात लोग आकर गालियां देने लगे। फायरिंग की गई। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच को शुरू कर दिया है।
-- -- -- --
होटल में बंधक बनाकर पीटने का आरोप
तिलहर। गांव निजामपुर गौटिया निवासी अनूप वर्मा ने एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 जून की रात बरेली मोड़ से गांव लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोककर रंगदारी मांगी। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दो दिन तक अपने होटल में बंधक भी बनाए रखा और पीटने के बाद पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी।
-- -- -- -- -- -
दिवाकर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। अनूप का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ज्योति यादव, सीओ तिलहर