फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police searching for the accused of the assistant professor murder case in shahjahanpur

प्रोफेसर हत्याकांड: शाहबाज मुठभेड़ में ढेर...शहरोज को भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 Sep 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 11:41 AM IST
सार

आलोक की हत्या के बाद पत्नी ने सगीर खां डभौरा वाले और शाहबाज के अलावा आठ अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शाहबाज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। शहरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Police searching for the accused of the assistant professor murder case in shahjahanpur
असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला घेर बाजार में 19 सितंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लग गई है। पुलिस ने एक आरोपी शाहबाज को घटना के दिन ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी शहरोज को भी जेल भेज दिया।

विज्ञापन


आलोक की हत्या के बाद पत्नी ने सगीर खां डभौरा वाले और शाहबाज के अलावा आठ अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक शहरोज और शाहबाज के साथ दो और बदमाश घर में घुसे थे जबकि कुछ बदमाश छत और घर के बाहर मौजूद रहे थे। पुलिस ने शाहबाज को घटना की शाम ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या: 50 साल के पति ने अपने हाथों से घोंटा गला, फिर शव को खेत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाहबाज की गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाई थी। पुलिस ने जेल भेजने से पहले शाहबाज से पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस हत्याकांड में सगीर खां की भूमिका भी तलाश कर रही है। 


परिजनों ने सगीर पर शाहबाज और शहरोज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। ऐसे में सगीर और दोनों आरोपियों के संबंधों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस शहरोज को अदालत से रिमांड पर ले सकती है।

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed