{"_id":"601c421f8ebc3e4c891b1b69","slug":"police-satta-gang-shahjahanpur-news-bly4361036117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा पकड़ने में नाकाम चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा पकड़ने में नाकाम चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित
विज्ञापन
police,satta gang
शाहजहांपुर। नाक के नीचे सट्टे का धंधा चलता रहा और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। इस लापरवाही पर अजीजगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह और एक सिपाही प्रह्लाद को एसपी ने निलंबित कर दिया है। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को एसओजी ने चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर 11 सट्टा एजेंटों को गिरफ्तार किया था। इनमें कुख्यात सट्टा माफिया वेदव्यास उर्फ बेदी का खास गुर्गा राहत अली भी था। एसओजी को उनके पास से 16 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और सट्टेबाजी के काम आने वाले अन्य साधन मिले थे। इस मकान में सितंबर से सट्टेबाज अपना धंधा चला रहे थे लेकिन चौक कोतवाली पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी थी। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एसपी एस आनंद ने सीओ सिटी को इसकी जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में अजीजगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह और सिपाही प्रह्लाद की लापरवाही प्रथमदृष्टया सामने आई है। इस आधार पर दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
सट्टेबाजों के मददगार पुलिस के भेदिये
पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद जिले में सट्टे का धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। विभाग में मौजूद भेदिये ही सट्टेबाजों को संरक्षण देते हैं। यही कारण है कि छिटपुट कार्रवाई के अलावा कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। एक महीने में सट्टेबाजों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई एसओजी ने की है। खुलेआम सट्टे का धंधा चलता है लेकिन थाना पुलिस आंख बंद किए रहती है। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक चौकी से सौ मीटर दूरी पर एक खोखे के पास सट्टे के नंबर लिखे जाते हैं मगर पुलिस की पहुंच वहां तक नहीं हो पाती। कई सिपाही-दरोगा ऐसे हैं जो सालों से जिले में जमे हुए हैं और तमाम अपराधियों से साठगांठ रखते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार हो सकता है बेदी
कुख्यात सट्टा माफिया वेदव्यास उर्फ बेदी पर चौक कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी एस आनंद ने बताया कि कोर्ट के जरिये बेदी की संपत्ति की कुर्की के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। शाहजहांपुर के साथ ही बरेली व पड़ोसी जिलों में अवैध कमाई से बनाई बेदी की संपत्ति चिह्नित की जा रही है।
प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अजीजगंज चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित किया गया है।
-एस आनंद, एसपी