{"_id":"5eadacc58ebc3e9091406555","slug":"police-routemarch-after-lockdown-announce-shahjahanpur-news-bly404607614","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की खबरों के बीच लोग घरों से बाहर निकले तो पुलिस ने शहर से देहात तक रूटमार्च कर लॉकडाउन 14 मई तक बढ़ने का अहसास कराया। सड़क पर पुलिस की गाड़ियां देख घरों के बाहर टहलने वाले अंदर दुबक गए, वहीं सड़कों पर घूमते लोग सहम गए। इस तरह प्रशासन ने लॉकडाउन का पहले की तरह ही सख्ती से पालन कराने का संकेत दिया।
दूसरे चरण के लॉकडाउन का रविवार को आखिरी दिन है। इससे पहले ही तीसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। मगर साथ ही जिले को ग्रीन जोन में शामिल होने की सूचना भी जारी हो गई है। इस वजह से शनिवार को लोग कुछ बेपरवाह होकर सड़कों पर निकले तो पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक पर रूट मार्च कर 04 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन के तीसरे चरण का लोगों को अहसास कराया। एसपी डॉ. एस. चिन्नप्पा के निर्देश पर शहर में पुलिस लाइन से निकले पुलिस कर्मियों ने कचहरी, खिरनीबाग, बेरी चौकी, केरूगंज, चार खंभा, चौक, कटिया टोला, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, सदर बाजार, टाउनहाल, लाल इमली चौराहा आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए रूट मार्च किया। इस बीच बेवजह सड़कों पर टहलने वालों में दहशत देखी गई। कई लोग गलियों और घरों में घुस गए। मगर पुलिस कर्मियों के निकल जाने पर फिर सड़कों पर आ गए।
एएसपी अपर्णा गौतम के नेतृत्व में पुवायां में रूट मार्च
पुवायां, बंडा और खुटार में पुलिस ने रूट मार्च निकालकर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने छतों से पुलिसकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। एएसपी अपर्णा गौतम शनिवार सुबह दस बजे पुवायां पहुंची और कोतवाली प्रभारी सहित तमाम पुलिसकर्मियों के साथ बाइकों से नगर में रूट मार्च किया। एएसपी स्कूटी से रूट मार्च में मौजूद रहीं। रामलीला रोड पर तमाम लोगों ने छतों से हाथ हिलाकर पुलिस का हौसला बढ़ाया। रूट मार्च के दौरान सभी पुलिसकर्मी हेलमेट, मास्क, दस्ताने पहने रहे।
विज्ञापन
तिलहर में सीओ मंगल सिंह ने संभाली कमान
तिलहर। जिले को ग्रीन जोन घोषित होने की सूचना पर लोगों ने चहल-पहल शुरू कर दी। इस सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल सुनील अहलावत के नेतृत्व में रूट मार्च निकालकर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को आगाह किया कि वे लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें और घरों से अनावश्यक बाहर न निकलें।
मिर्जापुर के गांवों से निकला रूट मार्च, सहमे लोग
मिर्जापुर। थाना अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर पृथ्वीपुर और ढाई गांवों में पुलिस के सायरन बजाते हुए वाहनों से रूट मार्च कर गांव वालों को लाकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि बहुत जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलें घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
परौर के गांवों में भी निकला रूट मार्च
परौर। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने रूट मार्च की शुरूआत मुख्य चौराहा से हुई, जो ग्रामीण क्षेत्रों गांव जटिउरा, कौही, कुबेरपुर, जरौली, खजुरी, गढ़ी, ग्योतिया, रासा नगरिया, कुंडरिया आदि गांव से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जरूरी काम से ही बाहर निकलें और मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।