{"_id":"6a16da9f2515b959590c1ec1","slug":"police-review-cctv-footage-miscreant-spotted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174527-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने चेक की सीसी कैमरों की फुटेज, बदमाश आया नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने चेक की सीसी कैमरों की फुटेज, बदमाश आया नजर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंदिर से घर लौट रहीं मोहल्ला दिलाजाक निवासी लक्ष्मी शुक्ला की सोने की चेन व मंगलसूत्र छीने जाने के मामले में सदर बाजार पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज को चेक किया। फुटेज में एक बदमाश नजर आया है जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
दिलाजाक के विवेक शुक्ला ने 25 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां लक्ष्मी शुक्ला सुबह साढ़े आठ बजे विश्वनाथ मंदिर से पूजा कर लौट रहीं थीं। घर के नजदीक बिजली के खंभे के पास अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर सोने की चेन, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। उनकी मां ने बदमाश का हाथ पकड़कर बचने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने धक्का देकर जेवर छीन लिए।
तभी दूसरा व्यक्ति भी बाइक से आया। आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। ज्वेलरी का वजन लगभग तीन तोला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसी कैमरों को चेक किया। इसमें एक व्यक्ति नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।