{"_id":"695eabefd2a21b8f370a9937","slug":"police-registered-a-report-after-the-commotion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162435-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी में सड़क निर्माण को लेकर महिला को धमकाने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर कोतवाली में विरोध दर्ज कराया था।
मोहल्ले की माधुरी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके दरवाजे के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में उनके साथ पक्षपात किया गया। नगर निगम के अफसरों के आने पर वह उनसे बात कर रहीं थी। तभी खालिद व उनके बेटे ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी।
थाने पर तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के प्रांत विधिक प्रमुख राजेश अवस्थी के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। तब पुलिस ने देर रात में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाल अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। संवाद