फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Recruitment Exam Begins Today; Candidates from Several Districts to Participate

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, कई जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 14 Mar 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam Begins Today; Candidates from Several Districts to Participate
शाहजहांपुर। नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से 13 केंद्रों पर प्रारंभ होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री काॅलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, हर कुमार पाठक कॉलेज, जीएफ कॉलेज का ए और बी ब्लॉक, जीआईसी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जनता कॉलेज, स्वामी धर्मानंद कॉलेज और स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के ए और बी ब्लॉक को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में बिजनौर, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं आदि जिलाें के परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बरेली मोड़ और रोडवेज बस अड्डे पर हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यवस्था का जायजा लिया
एसपी ने एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी के साथ परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास व्यवस्था, सीसी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। केंद्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed