{"_id":"680fd4dbad6cf3ec0f0bcb91","slug":"police-recruitment-21-candidates-disqualified-in-medical-examination-hearing-on-appeal-on-may-7-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142701-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती : चिकित्सीय परीक्षण में 21 अभ्यर्थी अयोग्य, अपील पर सुनवाई सात मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती : चिकित्सीय परीक्षण में 21 अभ्यर्थी अयोग्य, अपील पर सुनवाई सात मई को
Tue, 29 Apr 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चिकित्सीय परीक्षण का सोमवार को समापन हो गया। सीएमओ से गठित डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी ने 21 अभ्यर्थियों को अयोग्य पाया है। ऐसे अभ्यर्थियाें ने अपनी अपील दायर की है। उनकी सुनवाई सात मई को बरेली में होगी।
आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण व अभिलेखों की दिसंबर महीने में की गई थी। उसमें परीक्षार्थी फिट निकले थे। 22 अप्रैल से उनका चिकित्सीय परीक्षण का आयोजन किया। सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने अभ्यर्थियों की जांच की। नोडल अधिकारी सीओ यातायात संजय कुमार की निगरानी में पहले दिन 29 महिला अभ्यर्थियों की जांच की गई। इसके बाद 40-40 के ग्रुप में रोज ही अभ्यर्थियाें का परीक्षण किया। आवंटित 262 अभ्यर्थियों में तीन महिला व 18 पुरुषों को अयोग्य पाया गया।