फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police recover 61 lost mobile phones and hand them over to victims in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस ने गुम हुए 61 मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को सौंपे, धनतेरस पर लौटीं खुशियां

Sat, 18 Oct 2025 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 04:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस टीम ने चोरी या गुम हुए 61 मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ितों को सौंपे। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के संबध में शिकायत या ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर के जांच की गई। सर्विलांस सेल ने मॉनिटरिंग के बाद 61 मोबाइल बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
police recover 61 lost mobile phones and hand them over to victims in shahjahanpur
महिला को फोन सौंपते एसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस टीम ने चोरी या गुम हुए 61 मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ितों को सौंप दिए। बरामद फोन की कीमत करीब 15 लाख रुपये होने का अनुमान है। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में शिकायत या ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई। सर्विलांस सेल ने मॉनिटरिंग के बाद 61 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। एसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें। गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल प्रारंभ किया गया है। 
विज्ञापन


बरेली में भीषण हादसा: बस और वैन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 10 घायल; कटर से काटकर निकाले गए शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। इसके लिए पोर्टल लिंक पर जाकर शिकायत दर्ज करें। इसके बाद थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed