फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police outpost besieged over allegations of a fake encounter; police dispersed the crowd with a lathi-charge.

Shahjahanpur News: फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा चौकी घेरी, पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

Fri, 12 Jun 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police outpost besieged over allegations of a fake encounter; police dispersed the crowd with a lathi-charge.
चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए गांव के लोगों ने प्रधान शोभित कुमार के साथ चांदपुर पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। चौकी का भी घेराव किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे खुटार थाना प्रभारी और सिपाहियों ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। कई लोगों को पुलिस ने पीटा। इस दौरान कुछ महिलाएं भी डंडे और ईंटें लेकर आ गईं। पुलिस ने उनको भी खदेड़ दिया।
विज्ञापन


खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ जून की दोपहर गुड्डू ने घर में घुसकर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। बच्ची के पिता ने गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौ जून की ही रात 11 बजे पुलिस ने खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद गुड्डू को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। 10 जून को गुड्डू को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर प्रधान शोभित के नेतृत्व में गांव के 200 से अधिक महिला-पुरुष एकत्र हुए और आरोप लगाया कि गुड्डू को कई लोगों के सामने सिपाही को सौंपा गया था, लेकिन पुलिस ने रात में फर्जी एनकाउंटर दिखाकर गुड्डू के दोनों पैरों में गोली मार दी थी। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोग गांव से नारेबाजी करते हुए चांदपुर पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद नहीं थे। बाद में गांव के लोगों ने चांदपुर चौराहे पर रस्सी बांधकर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया। सूचना पाकर खुटार थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों की बात सुनकर प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा। प्रधान और अन्य लोग तहरीर लिखने चले गए।
इस बीच कुछ लोगों ने सीटी बजाना और शोर करना शुरू कर दिया। इस पर थाना प्रभारी लोगों को समझाने के स्थान पर भड़क उठे और एक युवक को पीट दिया। इसके बाद सिपाहियों ने भी जमकर डंडे बरसाए। पुलिस ने प्रधान शोभित को पकड़ लिया और गाड़ी की ओर ले जाने लगे तो भीड़ में शामिल महिलाओं ने प्रधान को छुड़ा लिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को भी पीटा।
इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद भीड़ में शामिल लोग चौकी से 500 मीटर दूर जाकर खड़े हो गए। सूचना पर पुवायां, बंडा, सिंधौली से भी पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग वापस चले गए। कुछ देर बाद एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने कहा कि प्रधान सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
--
एसपी ग्रामीण ने कहा-गांव के लोगों को भड़काया, सीओ ने कहा-पुलिस वाहन पलटने की कोशिश
पुलिस के लोगों को पीटकर खदेड़ने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने तर्क रखे हैं। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू शर्मा को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। प्रधान और तीन-चार लोग ग्रामीणों को अपने साथ लाकर चांदपुर पुलिस चौकी के पास आरोपी के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। भीड़ के उग्र होने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितरबितर कर दिया गया। प्रधान और उसके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलटने की कोशिश की थी, इस पर भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर हटाया गया।

--
भीड़ में शामिल कई पुरुष घरों से गायब
चांदपुर चौकी पर बवाल के बाद काफी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर भीड़ मौके से हट गई। गांव के कई घरों से पुरुष पुलिस की कार्रवाई के डर से इधर उधर हो गए। महिलाएं घरों पर मौजूद रहीं। पुलिस कार्रवाई में लक्ष्मी, सुंदरी, सुरेंद्र सहित कुछ महिलाएं घायल हुई हैं, लेकिन कोई भी मीडिया से बात करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई है।

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed