फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police made girl students aware about their rights and safety.

Shahjahanpur News: छात्राओं को पुलिस ने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Sun, 28 Sep 2025 07:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
Police made girl students aware about their rights and safety.
अल्हागंज ​स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में छात्रा सौम्या कुशवाहा को एक दिन का प्रधानाचार् - फोटो : mathura
रोजा। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में वाजिदपुर गांव के प्राथमिक और जूनियर स्कूल की छात्राओं को पुलिस टीम ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन

पुवायां। शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पुवायां प्रथम की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुवायां थाने का भ्रमण कराया गया। महिला दरोगा मनीषा चौधरी ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। प्रधानाध्यापक रश्मि त्रिपाठी, पारुल मौर्य, ममता शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुटार। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को खुटार के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में सीओ प्रवीण कुमार मलिक ने छात्राओं को जागरूक किया। सीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और विधिक जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैत्रेयी और खुशी ने निभाई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

कांट। मिशन शक्ति अभियान के तहत मदनापुर थाने में मोहनपुर और मदनापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं मैत्रेयी कटियार और खुशी यादव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान इन छात्राओं ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके कार्यों को समझा, जन समस्याओं की सुनवाई भी की और उनके समाधान के निर्देश दिए। दोनों ने थाने की महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क और मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष विश्वजीत प्रताप ने छात्राओं को विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए। संवाद
--
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा सौम्या बनीं प्रधानाचार्य
अल्हागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में कक्षा 12 सी की छात्रा सौम्या कुशवाहा को पुत्री शैलेन्द्र सिंह को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यभार ग्रहण कर सौम्या ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा अनुशासन, स्वच्छता और छात्र हित से जुड़े निर्देश दिए। संवाद
--
प्रियंका बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज कांट की कक्षा 11 ब की छात्रा प्रियंका सिंह को एक दिन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। छात्रा ने कॉलेज की कक्षाओं का संचालन देखा और दायित्वों को पूरे मनोयोग से निभाया। संवाद

--
परिधि बनीं थाना प्रभारी

भावलखेड़ा। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 छात्रा परिधि को एक दिन का थाना आरसी मिशन का प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे। संवाद

अल्हागंज स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में छात्रा सौम्या कुशवाहा को एक दिन का प्रधानाचार्

अल्हागंज स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में छात्रा सौम्या कुशवाहा को एक दिन का प्रधानाचार्- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed