शाहजहांपुर। नए साल के मद्देनजर बुधवार की शाम को पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों, ढाबों, रेलवे व रोडवेज बस अड्डे पर चेकिंग की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
बुधवार शाम को ही पुलिस ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी। नए साल को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने रूट मार्च निकाला। वहीं संदिग्ध व्यक्ति लगने पर चेकिंग भी की गई। होटलों पर पुलिस की निगहबानी बनी रही। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफाॅर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की, वेटिंग हॉल, आउटर सिग्नल पूर्वी व पश्चिमी छोर आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों, वस्तुओं, ज्वलनशील पदार्थ, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को तलाश किया। संवाद