फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police ki Pathshala organized by Amar Ujala Foundation in Shahjahanpur

अमर उजाला फाउंडेशन: शाहजहांपुर में एसपी सिटी ने शिक्षक बन छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, किया जागरूक

Thu, 28 Sep 2023 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। कोई छेड़खानी करे या राह चलते पीछा करे तो आवाज उठाएं। तुरंत पुलिस की मदद लें। 

विज्ञापन
Police ki Pathshala organized by Amar Ujala Foundation in Shahjahanpur
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्राओं को शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन व पुलिस के काम करने के तरीके बताए गए। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस से डरें नहीं, बल्कि खुलकर अपनी बात कहें। इस दौरान करीब 80 छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व में समाज जागरूक नहीं था। तेजी से समाज बदलने के साथ लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कोई छेड़खानी या राह चलते पीछा करे तो आवाज उठाएं और डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी। कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर थाने में महिलाओं के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। यहां पर महिला पुलिसकर्मी ही पीड़ितों की समस्याओं को सुनती हैं। उन्होंने सलाह दी कि कानून का उल्लंघन परिवार वालों को भी न करने दें, बल्कि पुलिस की सहायता लें। उन्होंने पारिवारिक झगड़े, जमीन के विवाद, शांतिभंग की कार्रवाई समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। डॉ. रानू दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. श्वेता मेहरोत्रा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police ki Pathshala organized by Amar Ujala Foundation in Shahjahanpur
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने पूछे सवाल
प्रश्न- सबसे अधिक पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप क्यों लगते हैं?
उत्तर- भ्रष्टाचार को लेकर सबसे बड़ा कारक समाज का व्यक्ति बनता है। किसी को भी रिश्वत नहीं देनी चाहिए।
प्रश्न- पुलिस में भर्ती कैसे हो सकते हैं?
उत्तर- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें। भर्ती परीक्षा पास कर व शारीरिक दक्षता के मानक को पूर्ण कर पुलिस में कॅरियर बनाएं।
प्रश्न- पुलिस कितने घंटे तक काम करती है?
उत्तर- सिपाही से लेकर अधिकारी तक के कार्य करने का कोई समय नहीं है। कभी लगातार 20 घंटे तक काम करना होता है।

हेल्पलाइन उपयोगी
छात्रा सौम्या राज ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों के जरिये आसपास के लोगों की मदद कर सकते हैं। यह काफी  ज्यादा उपयोगी साबित होती हैं। सरगम वर्मा ने कहा कि पुलिस की नौकरी काफी ज्यादा कठिन है। एसपी सिटी ने कार्यक्रम के दौरान बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

छात्रा ज्योति ने कहा कि थाने पर महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क होती है। जानकारी नहीं थी। हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी मिली है। योगिता वर्मा ने कहा कि पुलिस भर्ती जानी
पुलिस में भर्ती होने के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके लिए शारीरिक रूप से फिट होना भी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed