{"_id":"6490a9424c5ccc032a012184","slug":"police-keeping-an-eye-on-the-activities-of-asarams-henchmen-shahjahanpur-news-c-4-1-186835-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जेल में बंद आसाराम के गुर्गे फिर शाहजहांपुर में हुए सक्रिय, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जेल में बंद आसाराम के गुर्गे फिर शाहजहांपुर में हुए सक्रिय, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा बढ़ी
Tue, 20 Jun 2023 04:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
आसाराम के लोगों के शहर में आने के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
आसाराम
विस्तार
आसाराम को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली बिटिया के शहर में एक बार फिर से गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। शाहजहांपुर के केरूगंज में किताबें बांटने वाले गुर्गों ने रविवार को व्यस्त बाजार बहादुरगंज में शरबत वितरण शिविर के बहाने आसाराम के प्रचार की किताबों को बांटा था।
विज्ञापन
आसाराम के लोगों के शहर में आने के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब पीड़ित परिवार चार सिपाहियों के सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। पुलिस ने गुर्गों की गतिविधियों पर रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
विज्ञापन
वर्ष 2013 में आसाराम के खिलाफ दिल्ली में दर्ज केस के बाद 2018 में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आसाराम के जेल में होने के बाद भी उसके गुर्गे यहां आकर गतिविधियां करते हैं। शनिवार व रविवार को आसाराम के गुर्गों ने शरबत वितरण कर साहित्य बांटा था।
दो दिन घर से नहीं निकले थे पीड़िता के पिता
बहादुरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आसाराम के गुर्गे काम करते रहे और पुलिस को खबर तक नहीं लगी। वहीं आसाराम के गुर्गों की दस्तक के बाद पीड़िता के पिता काफी दहशत में आ गए थे। खतरे के चलते पीड़िता के पिता दो दिन से घर से नहीं निकले थे।ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
सोमवार को बिटिया के पिता पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसपी के कार्यालय में न होने पर अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। बिटिया के पिता ने बताया कि उसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। पूर्व में उसके साथ एक सिपाही की नियुक्ति थी। तीन सिपाही और बढ़ा दिए गए हैं।