{"_id":"69de7e945b104e6dc0061c9e","slug":"police-issue-notice-for-attempting-to-install-statue-without-permission-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170626-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना अनुमति प्रतिमा लगाने का प्रयास करने पर पुलिस ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना अनुमति प्रतिमा लगाने का प्रयास करने पर पुलिस ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। थरिया गांव के कश्मीर सिंह उर्फ कल्लू ने गांव के ही दो लोगोंं की जमीन पर प्रशासन की अनुमति लिए बगैर दिवंगत हो चुके राष्ट्रीय स्तर के एक नेता की प्रतिमा लगाने का प्रयास किया। इस मामले में भूमि मालिकों की शिकायत पर उन्हें पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नोटिस में कश्मीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के एक नेता की प्रतिमा ऐसी भूमि पर स्थापित करने का प्रयास किया, जो उनके स्वामित्व में नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि राजस्व अभिलेखों में यह जमीन थरिया गांव के दिनेश और उनके भाई भारत भूषण के नाम दर्ज है। किसी भी जमीन पर शासन की अनुमति के बगैर प्रतिमा स्थापित करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
नोटिस में उन पर सोशल मीडिया के जरिये जातीय आधार पर समाज में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया है कि यह कृत्य सार्वजनिक शांति भंग करने की श्रेणी में माना गया है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार राजस्व विभाग से जांच कराने पर पता चला कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए चुनी गई जमीन गांव के अन्य लाेगों की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को नोटिस देकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। फिलहाल, जयपुर से मंगाई गई प्रतिमा एक जगह रखवा दी गई है। संवाद