फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police have arrested three suspects in connection with the assault on a Hindu Yuva Vahini activist.

Shahjahanpur News: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट के तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे

Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested three suspects in connection with the assault on a Hindu Yuva Vahini activist.
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शहबाज, शाहरुख, राकिब। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अंकित अवस्थी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अंकित अवस्थी ने बताया था कि सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक से हथौड़ा चौराहा से खिरनी बाग चौराहा की ओर जा रहे थे। मोहल्ला लोधीपुर में एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने पर ई-रिक्शा चालक से विरोध जताया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। ई-रिक्शा चालक के साथ में आए 20-22 लोगों ने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात अंकित अवस्थी की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक, मोहल्ला लोधीपुर के कामरान उर्फ खचड़ा, शाहरुख होटल वाला, चंदू नाई व 20-22 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने पूरी रात आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर लोधीपुर पुल के पास से नामजद आरोपी शाहरुख व जांच में सामने आए राकिब और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। 2019 में राकिब पर हत्या के प्रयास व 2024 में एक अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed