फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police had to distribute fertilizer in Meeranpur Katra

Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में पुलिस को बंटवानी पड़ी खाद

Fri, 31 Oct 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police had to distribute fertilizer in Meeranpur Katra
मीरानपुर कटरा के सहकारी समिति में खाद के लिए लगी लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। प्रशासन के खाद की उपलब्धता के तमाम दावों के बावजूद पूरे जिले में किसान सहकारी साधन समितियों पर भटकते दिखे। हालत यह रही कि पुलिस को लाइन लगवाकर खाद बंटवानी पड़ी।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। डीएपी के लिए कटरा साधन सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों का कतार में लगवाकर डीएपी का वितरण कराया। गेहूं, आलू की बोआई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही है। साधन समिति पर डीएपी की किल्लत बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही किसान समिति पर पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर डीएपी का वितरण कराया। समिति पर डीएपी के साथ एनपीके खाद का भी वितरण किया गया। दिन में तीन बजे तक दो सौ बोरी एनपीके और छह सौ बोरी डीएपी बांटी गई। इसके बाद भी खाद नहीं मिलने पर कई किसानों को खाली हाथ मायूस लौटना पड़ा। सचिव सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि खाद का लगातार वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

--
भीड़ होने पर उपसभापति ने बंटवाई खाद
निगोही। क्षेत्र की संडाखास सोसायटी पर खाद का ट्रक पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सोसायटी पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सचिव की सूचना पर उपसभापति मनीष मौर्या मौके पहुंचे और खाद का वितरण कराया। उपसभापति ने बताया कि बृहस्पतिवार को 400 बोरी एनपीके और 300 बोरी डीएपी आई थी। इसका वितरण करा दिया गया। मांग की उपलब्धता देते हुए और खाद मंगवाई जाएगी। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खाद के लिए सभापति ने डीएम को लिखा पत्र
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन किसान सहकारी समिति के सभापति विजय प्रकाश ने डीएम को पत्र लिखकर डीएपी की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी तक उपलब्ध कराई गई खाद का वितरण हो गया है। क्षेत्र में किसानों को एक हजार बोरी से ज्यादा खाद की आवश्यकता है। इसकी आपूर्ति जल्द कराई जाए। क्षेत्र में खाद का संकट होने से किसान बाजार से खाद लेने को मजबूर हैं। किसानों को यह भी डर सता रहा है कि बाजार में खाद नकली हो सकती है। गांव सूरजपुर निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर चोरी छुपे डीएपी बेची जा रही। किसानों से भाव से अधिक रकम ली जा रही है। संवाद
------
साधन समितियों पर डीएपी और खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद है। किसानों को आराम से खाद लेनी चाहिए। कोई संकट नहीं होगा।
- अखिलेश कुमार सिंह, एआर कोआपरेटिव
00
खाद संकट पर सपा ने सरकार को घेरा

कांट। सहकारी समिति औदापुर में खाद न मिलने से परेशान एक किसान के आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने का प्रयास किया है। सपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सरकार से मामले की जांच की मांग उठाई है।

मंगलवार दोपहर औदापुर निवासी बलबीर खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे। खाद न मिलने पर उन्होंने समिति के कार्यालय के बरामदे में लगे पंखे से रस्सी डालकर गले में फंदा लगाने का तीन बार प्रयास किया था। कुछ लोगों ने उन्हें बचाया था। किसान का आरोप था कि तीन दिन से रोजाना पांच घंटे लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं दी जा रही।

इसका वीडियो सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सहकारी समिति में लोगों के बयान दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। सपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खबर को पोस्ट किया। सचिव सर्वेश यादव ने बताया कि समिति पर एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएपी अभी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed