{"_id":"696a892fc5c80d64340bfe60","slug":"police-found-the-abducted-young-woman-and-teenager-and-arranged-for-their-medical-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163152-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस को मिलीं अपहृत युवती और किशोरी, कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस को मिलीं अपहृत युवती और किशोरी, कराया मेडिकल
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। 26 दिसंबर को एक गांव से बहला-फुसलाकर अपहृत की गई किशोरी और गत बुधवार को एक अन्य गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने तलाश कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों का मेडिकल कराने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के मुकेश और उसके पिता कहीं ले गए हैं। पुत्री को गायब कराने में कस्बे के दो अन्य युवकों का भी हाथ है।
युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री को पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे का सौरव सक्सेना अपहृत कर ले गया है। पुत्री को अपहृत करने में सुमित, सनी और ओमप्रकाश उर्फ लल्ला कारीगर का भी हाथ है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों मामलों में सभी आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हाेंने बताया कि किशोरी और युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद