फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Force Left Merely Watching... BKU Burns Effigy

Shahjahanpur News: निगरानी करता रह गया पुलिस बल...भाकियू ने दहन कर दिया पुतला

Tue, 31 Mar 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police Force Left Merely Watching... BKU Burns Effigy
पुवायां के राजीव चौक पर जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। 14 दिन से धरना प्रदर्शन होने के बाद भी समस्याओं का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता नाराज हो उठे। राजीव चौक पर प्रशासन का पुतला दहन करने की चेतावनी के बाद पुलिस निगरानी करती रह गई और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता चकरोडों से कब्जा हटवाने सहित 19 मांगों को लेकर पुवायां के मंडी समिति परिसर में धरने पर बैठे हैं। सुनवाई नहीं होने पर किसान नेताओं ने 30 मार्च को प्रशासन का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी। सोमवार दोपहर तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी मंडी पहुंचे और भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव को समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कार्यकर्ता तहसीलदार की बात से सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता और किसान मंडी से नारेबाजी करते हुए पैदल राजीव चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। स्कूल वाहनों, एंबुलेंस, बसों को निकलने दिया गया। बंडा, सिंधौली और पुवायां का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ता शाहजहांपुर रोड से टाटा मैजिक में पुतला लेकर राजीव चौक पहुंच गए। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। जाम लगने के आधे घंटे बाद एसडीएम चित्रा निर्वाल मौके पर पहुंची और धरनास्थल पर चलकर वार्ता की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया और वापस मंडी पहुंचकर एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम ने 15 दिन में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक धरना चलता रहेगा। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि वार्ता हो गई है। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

पुवायां के राजीव चौक पर जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

पुवायां के राजीव चौक पर जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed