फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police fail to trace brother's alleged killer.

Shahjahanpur News: भाई के हत्यारोपी को नहीं तलाश पाई पुलिस

Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Police fail to trace brother's alleged killer.
शाहजहांपुर। कुंवरपाल की हत्या के आरोपी उसके भाई पिंकू की मोबाइल की अंतिम लाेकेशन के आधार पर दो टीमें बाहर गईं हैं। एक टीम हरदोई व दूसरी टीम जलालाबाद गई है। शुक्रवार शाम चर्चा हुई कि आरोपी पकड़ लिया गया, लेकिन पुलिस ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरी गांव निवासी 45 वर्षीय कुंवरपाल की उसके छोटे भाई पिंकू ने सिर पर डंडा मार हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी बिट्टो देवी अपने देवर पिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पिंकू रात नौ बजे शराब के नशे में आया था। जमीन की बिक्री के रुपये को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

पिंकू की सुबह तक बहन से फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस उसके बहनोई को पकड़ लाई थी, लेकिन शुक्रवार को उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed