{"_id":"6938635dfee4cdcaf6046a51","slug":"police-distributed-urea-to-200-farmers-at-the-chaukiya-committee-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159910-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 200 किसानों को चौकिया समिति पर पुलिस ने वितरित कराई यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 200 किसानों को चौकिया समिति पर पुलिस ने वितरित कराई यूरिया
विज्ञापन
परौर। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गत शनिवार को स्थानीय समिति पर लेखाकार चंद्रहास मिश्रा से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने ऐसी घटना का दोहराव रोकने के लिए मंगलवार को चौकिया समिति पर जाकर अपने सामने करीब दो सौ किसानों को यूरिया वितरित कराई।
चौकिया समिति पर जितने किसानों को यूरिया मिली, उससे दोगुनी से भी ज्यादा संख्या में किसान पहुंच गए। उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने किसानों की लाइन लगवाई तो पता चला कि तमाम ऐसे किसान भी हैं, जिन्हें अभी खाद के टोकन जारी नहीं हुए हैं। ऐसे किसानों की पुलिस ने दूसरी लाइन लगवाकर टोकन जारी कराए।
इन किसानों को समिति पर खाद लेने के लिए बुधवार को बुलाया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी समितियों पर मौजूद नहीं रहेंगे, तब तक खाद का संकट बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन से खाद वितरण की देखरेख उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की। समिति के प्रशासक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम के स्टॉक में अभी खाद है, लेकिन किसानों के स्तर से अव्यवस्था होने से यूरिया वितरण का कार्य रोकना पड़ा। संवाद