भावलखेड़ा। एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से वार्ता कर समस्याएं पूछीं और त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए कहा।
उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने बाजार में घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। रविवार को एडीजी जोन बरेली राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने हरदोई बाईपास चौराहे से पैदल मार्च किया। सराय काइयां तिराहे पर एडीजी ने संभ्रांत नागरिकों की सभा आहूत की। पैदल मार्च पुत्तूलाल चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। संवाद