फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police could not arrest the person who assaulted the transporter

Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट करने वाले को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police could not arrest the person who assaulted the transporter
दो अन्य आरोपियों पर पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाइपास चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर ट्रांसपोर्टर सावन कुमार राठी और उनके भाई नीरज के साथ मारपीट के मामले में दो दिन बाद भी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केवल शांति भंग की धाराओं में मामूली कार्रवाई की गई है।
चौक कोतवाली इलाके की आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ निवासी सावन कुमार राठी ट्रांसपोर्ट संचालक हैं। उनका एक अन्य ट्रांसपोर्ट संचालक रवि से लेनदेन को लेकर कोई विवाद हो गया था। 25 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे रवि से बात करने के लिए हरदोई बाइपास चौराहा स्थित ढाबे पर आए थे।
विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि रवि के साथ आए कुछ अन्य लोगों ने सावन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर सावन राठी तथा उनके भाई नीरज को सरेराह पीट दिया था। पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, बाद में वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को मारपीट के आरोपी रवि कुमार श्रीवास्तव निवासी अहमदपुर निवाजपुर थाना रोजा व निशांत वर्मा निवासी रौसर कोठी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस के हाथ हिस्ट्रीशीटर तक नहीं पहुंच सके। इससे पूर्व में भी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन किसी भी मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed