फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police conducted a raid in the village; three people were arrested for laying siege to the police outpost.

Shahjahanpur News: पुलिस ने दी गांव में दबिश, चौकी का घेराव करने पर तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a raid in the village; three people were arrested for laying siege to the police outpost.
चांदपुर चौकी का घेराव करने के मामले में सीओ से वार्ता करते विधायक चेतराम। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। एक गांव में एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फर्जी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का आरोप लगाकर चांदपुर चौकी का घेराव करने के मामले में थाना प्रभारी ने प्रधान शोभित सहित चार लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के बाद बृहस्पतिवार आधी रात को पुवायां सर्किल के थानों की पुलिस ने कई घरों में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ जून की दोपहर गुड्डू शर्मा ने एक घर में घुसकर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। नौ जून की ही रात 11 बजे पुलिस ने खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गुड्डू को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

11 जून को प्रधान शोभित कुमार सहित 300 से अधिक लोगों ने चांदपुर पुलिस चौकी का घेराव किया था। आरोप था कि गांव के लोगों ने गुड्डू को पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ कर आरोपी के दोनों पैरों में गोली मार दी। भीड़ से वार्ता के दौरान विवाद होने पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुवायां सर्किल के थानों की पुलिस ने 11 जून की रात गांव पहुंचकर आरोपियों की तलाश में कई घरों में दबिश दी। पुलिस ने रात में ही मोहित, बलराम, राजेंद्र को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
---
पुलिस कर्मियों को पीटने, जीप पलटने की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा, मार्ग बाधित करने की रिपोर्ट
पुवायां। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 जून की दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली कि प्रधान शोभित कुमार ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों और गांव के लोगों को बहकाकर पुलिस चौकी चांदपुर को घेर रखा है और चौराहे पर जाम लगा दिया है। सूचना पर वह चौकी पर पहुंचे तो देखा कि प्रधान शोभित, बलराम, बसंत, राजेंद्र सहित दो-तीन अन्य लोग उत्तेजित हैं और लोगों को भड़काकर पुलिस और बच्ची के पिता के खिलाफ नारेबाजी करा रहे हैं। पुलिस ने शोभित आदि से शिकायत लिखकर देने के लिए कहा तो इन लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि जब तक दुष्कर्म पीड़िता की बुआ का भाई मौके पर नहीं आएगा तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। इस बीच दरोगा टिंकू, वीरपाल, सिपाही आकाश तोमर आए तो प्रधान आदि के बहकावे में भीड़ ने पुलिसकर्मियों को हूटिंग करते हुए पीछे की ओर दौड़ा लिया। भीड़ ने फोर्स को घेरकर धक्कामुक्की की और मारपीट की, जिससे थाना प्रभारी, दरोगा सोहनलाल, सिपाही आकाश घायल हो गए। पुलिस जीप भी पलटने की कोशिश करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। तीन घंटे तक जाम के बाद पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को हटाया। संवाद
--
विधायक बोले-शासन स्तर से कराएंगे जांच
विधायक चेतराम और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा ने गांव पहुंचकर पुलिस की पिटाई से घायल लोगों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने सीओ प्रवीण मलिक से फोन पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि बच्ची के साथ जो घटना हुई है, वह गलत है, लेकिन मुठभेड़ को फर्जी बताकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों पर लाठी फटकारने और बाद में रिपोर्ट दर्ज कर आधी रात में बिना महिला पुलिस के घरों में घुसकर लोगों को पकड़ना, महिलाओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खुटार पुलिस निर्दोष गांव वालों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कर रात में इस तरह घरों में घुस रही है, जैसे गांव के लोग बड़े अपराधी हों। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर घटना से अवगत कराएंगे और शासन स्तर से जांच कराएंगे। प्रवीण मिश्रा ने कहा कि वह मामले से बड़े नेताओं और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को भी अवगत कराया जाएगा।

---
प्रधान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
खुटार। हरनहाई के प्रधान को नामजद करने पर प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के नेतृत्व में कई प्रधान थाने में एसडीएम सदानंद सरोज से मिले। कहा कि प्रधान को फंसाने का प्रयास किया गया तो 14 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रधानों के कार्यक्रम के बाद सभी प्रधान धरना-प्रदर्शन करेंगे। वार्ता के दौरान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अधीर शुक्ला, हर्ष दीक्षित, जीत शुक्ला, नवल किशोर, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
---
लाठीचार्ज प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग
चांदपुर पुलिस चौकी का घेराव करने वालों पर लाठीचार्ज करने के मामले में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। सपा नेता राजवीर बाठ, महिला आयोग की पूर्व सदस्य शारदा राज सहित कई नेताओं ने गांव पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। सपा नेताओं ने कहा कि मामले की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। सांसद और विधायक मामले को लोकसभा और विधानसभा में उठाएंगे।

--
ग्रामीणों को कुछ लोगों ने भड़काया था। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। समुचित जांच के बाद साक्ष्य मिलने पर ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सौरभ दीक्षित, एसपी

चांदपुर चौकी का घेराव करने के मामले में सीओ से वार्ता करते विधायक चेतराम। संवाद

चांदपुर चौकी का घेराव करने के मामले में सीओ से वार्ता करते विधायक चेतराम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed