फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police became a householder in the marriage of the daughter of a police station sweeper

थाने के सफाईकर्मी की बेटी की शादी में पुलिस ने किया बरात का स्वागत

Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police became a householder in the marriage of the daughter of a police station sweeper
सेहरामऊ दक्षिणी। हादसे में घायल हुए सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पिता के अक्षम होने पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ विवाह में पूरी मदद की, बल्कि जनाती बनकर बरातियों का स्वागत किया। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने खुद कन्यादान किया।
विज्ञापन

कस्बे के छबीले लाल पिछले 20 वर्षों से थाने में सफाई कर्मचारी हैं। पिछले साल अगस्त में सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। ऑपरेशन के बाद भी वह पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हुए। वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। उनकी पत्नी शगुना ने थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह से बेटी की शादी में मदद मांगी थी। थाना प्रभारी ने शादी की जिम्मेदारी में मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

11 मई की रात बरात आई, जिसमें थाने के पुलिसकर्मियों ने जनाती बनकर बरातियों का स्वागत किया। थाना प्रभारी ने कन्या पक्ष की ओर से सभी रस्मों में भाग लिया। बरातियों के लिए खाने का इंतजाम भी पुलिस की ओर से ही किया गया था। विदाई के वक्त दुल्हन को बेड, सिंगारदान, बक्सा, अलमारी आदि सामान उपहार स्वरूप दिया गया। पुलिस के इस कार्य से छबीले लाल का पूरा परिवार गदगद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फटे पैंट-शर्ट में थाने पहुंचे पीड़ित को दिलाए नए कपड़े
पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पत्नी और पुत्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसकी फटी शर्ट देख इंस्पेक्टर ने राजेंद्र को नए कपड़े दिलाए उनके बाल कटवाए और आश्वासन देकर घर भेजा। पुलिस के अनुसार राजेंद्र मानसिक मंदित है। राजेंद्र ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर केबी सिंह को बताया कि उसकी पत्नी और बेटा उसकी पिटाई करते हैं। वह कई बार थाने आ चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं होरही है।

राजेंद्र फटे-पुराने कपड़े पहने हुए थे। फरियाद सुनकर इंस्पेक्टर ने हलका सिपाही को बुलाकर जानकारी की तो सिपाही ने बताया कि राजेंद्र मानसिक मंदित है। इंस्पेक्टर ने राजेंद्र को नई पैंट, शर्ट दिलवाई और उसके बाल कटवाए। राजेंद्र को नए कपड़े पहनाए तो वह बोला, साहब आपने हमें राजा बाबू बना दिया है। बाद में राजेंद्र को समझाकर घर भेज दिया गया। पुलिस के व्यवहार से राजेंद्र काफी खुश नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed