फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrive following a commotion at a birthday party; pistol recovered from a young man.

Shahjahanpur News: जन्मदिन की पार्टी में हंगामे पर पहुंची पुलिस, युवक से पिस्टल बरामद

Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Police arrive following a commotion at a birthday party; pistol recovered from a young man.
पुवायां। शाहजहांपुर रोड पर पतंगू के होटल में जन्मदिन की पार्टी में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक के पास अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी श्यामवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ अक्तूबर को सूचना मिली कि पतंगू के होटल में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान हंगामा कर रहे हैं। एक युवक के पास पिस्टल है। सूचना पर श्यामवीर सिंह सिपाहियों के साथ होटल पहुंचे तो कुछ युवक मौके से भाग निकले। तलाशी में एक युवक के पास से अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

युवक ने अपना नाम वैभव प्रताप सिंह और पता तिलहर के गांव कलियानपुर तालुके चमरौरा बताया। युवक का एक साथी निगोही के गांव ढकिया तिवारी निवासी अक्षत भी पकड़ा गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। वैभव को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पिस्टल बरामद हुई है। जानकारी की जाएगी कि वैभव के पास पिस्टल कहां से आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed