फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Arrive Before Two Factions Clash... Yet a Scuffle Breaks Out Inside the Police Station

Shahjahanpur News: दो गुटों के भिड़ने से पहले पहुंच गई पुलिस...फिर भी थाने में हुई हाथापाई

Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police Arrive Before Two Factions Clash... Yet a Scuffle Breaks Out Inside the Police Station
पुवायां। गांव मझिगवां के पास दो गुटों के बीच भिड़ंत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस कई लोगों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने में हाथापाई हो गई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। एक गुट के लोग खुटार के गांव रामपुरकलां के तो दूसरे गुट के लोग बंडा के गांव पोहकरापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पोहकरापुर और रामपुर कलां के रहने वाले युवक दोस्त थे। दोनों के बीच अपनी-अपनी संपत्ति ज्यादा बताने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। मंगलवार को दोनों पक्षों से 30 से 35 लोग गांव मझिगवां के पास एकत्र हो गए। सूचना पर पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाने में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। पुलिसकर्मियों ने बचाने का प्रयास किया तो एक दरोगा के बिल्ले गिर गए। थाने में लगा शीशा और दो गमले भी टूट गए। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि रामपुर कलां के अनमोल, दलजीत सिंह, आकाशदीप और बंडा के गांव पाेहकरापुर के ऋषभ, सतविंदर सिंह, अवतार सिंह का शांतिभंग में चालान किया गया है।
--
दो पक्षों के विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा है। शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed