{"_id":"685f993c32dded86ea018292","slug":"police-arrested-the-youth-who-threatened-to-blow-up-shahjahanpur-railway-station-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Sat, 28 Jun 2025 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:57 PM IST
सार
जलालाबाद निवासी युवक ने एक अधिकारी के नंबर पर कॉल कर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दे डाली। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन
विस्तार
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जलालाबाद थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के एक अधिकारी के नंबर पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन तलाश की गई। जलालाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि कांट के औदापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शराब के नशे में कॉल की थी। वह दिव्यांग होने के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन