{"_id":"68cb08bb3b1cba3b9904570a","slug":"police-arrested-the-accused-wanted-in-the-murder-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152986-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या में वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या में वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी जलालाबाद के मंगटोरा गांव के पोपी उर्फ अमरपाल को बुधवाना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
12 सितंबर को मां किशोरी ने तहरीर देकर भोपाल उर्फ रमनपाल, पोपी उर्फ अमर पाल, झब्बू उर्फ भंवरपाल व टिंकू गुजर निवासी ग्राम भुड़िया थाना जलालाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके पुत्र सुखदेव को घर से बुलाकर ग्राम मझौला के ओमकार के खेत में ले जाकर मारपीट की।
इसके बाद गले में गमछा बांधकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोपी उर्फ अमरपाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद