{"_id":"69c7c4afb477ed6f90036c5e","slug":"police-arrest-stepfather-accused-of-raping-daughter-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169185-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने शनिवार को बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को कॉलोनी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बाद में उसने दूसरे जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। पहले पति से एक 15 वर्षीय बेटी और दूसरे पति से साढ़े तीन साल की बेटी है।
महिला ने बताया कि पति 15 वर्षीय बेटी पर गलत नजर रखता था। उसने कई बार बेटी से दुष्कर्म किया। पहले तो बेटी खामोश रही। बाद में उसने आपबीती बताई। 24 मार्च की शाम शराब पीकर आए पति ने उसके व बेटी के साथ घर से निकालने की धमकी देते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।