{"_id":"694702037cb3ed53cc0e51fe","slug":"police-are-keeping-an-eye-on-people-from-kashmir-and-other-states-and-gathering-information-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160921-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कश्मीरी व अन्य राज्यों के लोगों पर पुलिस की नजर, जुटाई जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कश्मीरी व अन्य राज्यों के लोगों पर पुलिस की नजर, जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लगातार जिले में रह रहे कश्मीरी व अन्य राज्यों के लोगों पर नजर रख रही है। बाहरी रहने वालों का सत्यापन कर रही है। उनकी पूरी जानकारी जुटा रही है। साथ ही बांग्लादेशियों पर भी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी काफी बाहरी लोग कार्यरत हैं। उनसे भी डाटा मांगते हुए उनकी पूर्ण जानकारी मांगी गई है। सभी संस्थान मांगी गई रिपोर्ट को भेजने के लिए कार्यरत लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं।
हर साल सर्दियों में कपड़ों की दुकान लगाने वाले कश्मीरी लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। ऑपरेशन तलाश के तहत भी पुलिस इलाके की काॅलोनी और मोहल्लों में किरायेदारों का सत्यापन करा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बाहरी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनका सत्यापन किया जा रहा है।