फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police apprehend bus driver who stopped to assist youth injured in accident.

Shahjahanpur News: हादसे में घायल युवक की मदद के लिए रुके बस चालक को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 26 Apr 2026 05:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Police apprehend bus driver who stopped to assist youth injured in accident.
परिजनों के निर्दोष बताने पर छोड़़ा, अन्य हादसों में तीन बाइक चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को सुबह कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक चला रहे बिलहरी गांव के दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आई एक स्लीपर बस के चालक ने बस रोककर घायल युवक की मदद करनी चाही, लेकिन वहां पहुंची पुलिस ने गफलत में उसे पकड़ लिया। हालांकि, बाद में घर वालों के निर्दोष बताने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
हादसे के दौरान दीपक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक से ई-रिक्शा टकराने पर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के अनुसार हादसे के बाद पीछे से आई एक स्लीपर बस के चालक ने दीपक को घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते देखा तो उनकी हालत पर तरस खाते हुए मदद के इरादे से बस रोक दी।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने कोई पूछताछ किए बगैर बस को थाने भिजवा कर उसके चालक को रोक लिया। वहीं, दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायल युवक के परिजनों द्वारा बस चालक को निर्दोष बताए जाने पर उसे बस सहित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य हादसों में बाइकें अनियंत्रित होने से खैरपुर चौराहा पर गढ़िया रंगीन निवासी रंजीत और फिरोजपुर गांव के आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बरात में शामिल होने जा रहे बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी प्रियांशु बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। इन तीनों घायलों को भी सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed