फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police and administration should be free from political pressure: Ram Niwas

राजनीतिक दबाव से मुक्त हो पुलिस, प्रशासन : रामनिवास

Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police and administration should be free from political pressure: Ram Niwas
पुवायां। नई क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाना चाहिए। प्रशासन की जवाबदेही सीधे न्यायपालिका से तय होनी चाहिए। रामनिवास तिवारी पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फ्री योजनाएं देशहित में ठीक नहीं हैं। किसान सम्मान निधि कई बड़े किसान भी ले रहे हैं, जो गलत है। सरकार को निशुल्क योजनाएं बंद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर फोकस करना चाहिए। इससे ही देश का भला हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर तालाब, चारागाह, श्मशान, कब्रिस्तान की भूमि कब्जामुक्त कराने, धर्मस्थलों के पास से अतिक्रमण हटाने और धर्मस्थल की सीमा निर्धारित करने, निर्धारित से अधिक जमीन रखने वालों से जमीन लेकर गरीबों को देने, निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगवाने आदि मांगें की गईं हैं। ज्ञापन देने के समय विनोद मिश्रा, सोबरनलाल, अनिल राठौर, पीयूष जायसवाल, साहब अली, इदरीस सलमानी, हनीफ, भूरे, सफील, राहित सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed