{"_id":"676867de35ac4d37d608c754","slug":"police-again-faced-challenge-in-gadhiya-rangin-and-jaitipur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134079-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गढि़या रंगीन व जैतीपुर में पुलिस को फिर मिली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गढि़या रंगीन व जैतीपुर में पुलिस को फिर मिली चुनौती
Mon, 23 Dec 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर। पुलिस को तीन जगह और चोरों ने चुनौती दी है। जैतीपुर और गढि़यारंगीन में पंचायत घरों के ताले तोड़कर सामान समेट लिया। एक खाद गोदाम में भी धावा बोला था।
गांव बझेड़ा भगवानपुर के ग्राम प्रधान सोनपाल मौर्य ने शिकायती पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर दो बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर,14 प्लास्टिक की कुर्सियां, सोलर पैनल आदि चुरा लिया। शुक्रवार को सफाई कर्मी हाजिरी लगाने आया तो ताला टूटने की जानकारी दी। प्रधान ने डायल 112 को सूचना देकर मौके बुलाया। इंस्पेक्टर गौरव त्यागी ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी नहीं है।
गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो जगहों पर चोरों की वारदात को अंजाम दिया। साधन सहकारी समिति मरेना के आंकिक अनूप कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बृहस्पतिवार शाम आठ बजे गोदाम में खाद उतरवाकर ताला बंदकर घर चले गए थे। शुक्रवार को गांव के अनिल सिंह ने चोरी की जानकारी उन्हें दी। रुद्रपुर में पंचायत घर में चोरी हो गई। प्रधान किसुमा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार की रात पंचायत घर से करीब 57 हजार रुपये का माल चोरी हो गया। थाना प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि एक रात में दो जगह चोरी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।