{"_id":"67c4b535772ab4bb6b0eec8a","slug":"police-active-to-stop-thefts-in-trains-on-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138739-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर ट्रेनों में चोरियां रोकने के लिए पुलिस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर ट्रेनों में चोरियां रोकने के लिए पुलिस सक्रिय
Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होने को लगी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ और उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसको लेकर रेलवे मुख्यालय से भी अलर्ट जारी हुआ है।
14 मार्च को होली है। त्योहार पर लोग अपने घर जाएंगे। ट्रेनों में रिजर्वेशन पहले से फुल हो चुके हैं। जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ भी काफी ज्यादा होगी। ऐसे में जहरखुरान भी वारदात करते हैं। चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जीआरपी के पास उपलब्ध स्टाफ को स्टेशन पर लगाया जाएगा, जिससे अप्रिय घटना से यात्रियों को बचाया जा सके। रेलवे थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि स्टाफ को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि कुंभ मेले से स्टाफ के आते ही सेक्शन में चौकसी को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन के सामने से निकलता है लाट साहब का जुलूस
-होली के त्योहार पर मोहल्ले से निकलने वाला लाट साहब का जुलूस स्टेशन के सामने से गुजरता है। स्टेशन के एक गेट पर धार्मिक स्थल होने के चलते संवेदनशील स्थिति रहती है। यहां पर जीआरपी और सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है।
-- -- -- -
ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़
-रंगों के त्योहार को लेकर अभी 12 दिन बाकी हैं, लेकिन ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को डाउन लाइन की राज्यरानी व त्रिवेणी एक्सप्रेस में काफी ज्यादा भीड़ रही। ट्रेन के जनरल कोच में जगह नहीं होने के चलते पार्सल यान तक में लोग सवार हो गए। वहीं महिला बोगी तक में पुरुषाें ने कब्जा जमा रखा था।