फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police accused of snatching the body of a married woman her parents created ruckus in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस पर विवाहिता का शव छीनने का आरोप, मायके वालों ने बाईपास पर किया हंगामा

Thu, 09 Oct 2025 01:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 01:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद विवाहिता का शव लेकर जा रहे मायके वालों ने बाईपास पर हंगामा कर दिया। पुलिस पर शव छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने लोगों का समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Police accused of snatching the body of a married woman her parents created ruckus in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में हरदोई बाईपास पर मृतका के परिजनों से वार्ता करती पुलिस। संवाद  

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी आशुतोष की पत्नी तनिष्का (20 वर्ष) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने पिकअप को टक्कर मारकर वाहन को रुकवाया। ससुराल पक्ष को शव देने का दबाव बनाया। वीडियोग्राफी के नाम पर दस हजार रुपये भी पुलिस ने वसूल किए हैं। शाम छह बजे परिजनों ने हरदोई बाईपास के पास हंगामा किया। इस बीच चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया है।

विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना गोकुल बेहटा क्षेत्र के भंभापुरवा गांव निवासी तनिष्का की शादी 20 अप्रैल 2025 को आशुतोष के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम पैनल के जरिये कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया यह आरोप 
पोस्टमॉर्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर हरदोई जाने के लिए निकले। मृतका की ताई रूपा देवी का आरोप है कि पुलिस ने अपने वाहन से राईखेड़ा गांव के पास उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इसमें शिवम और एक अन्य घायल हो गए। शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मौत को स्वभाविक बताते हुए शव को पति को देने का दबाव बनाया। आरोप है कि वीडियोग्राफी के नाम पर दस हजार रुपये भी लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरदोई बाइपास पर किया हंगामा 
वहां से किसी तरह आगे बढ़े परिजन ने रात हरदोई बाईपास पर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम होने के अंदेशे पर चौक इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह, सदर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, आरसी मिशन के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता व महिला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गई। परिजन ने मदनापुर पुलिस पर शव छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। 

पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। रात करीब आठ बजे मृतका की मां मंजू देवी भी पहुंची। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि शव का उनके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करें। 

सीओ सदर प्रयांक जैन ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के ससुर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पर लगे आरोपों की  शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed