फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poles were installed at a greater distance, no action even after the SDO's report

Shahjahanpur News: अधिक दूरी पर लगा दिए खंभे, एसडीओ की आख्या के बाद भी कार्रवाई नहीं

Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Poles were installed at a greater distance, no action even after the SDO's report
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के अंतर्गत फर्जी तरीके से चार खंभे लगाकर कनेक्शन देने की रिपोर्ट फाइलाें में दब गई है। चारखंभा के तत्कालीन एसडीओ मनीष चंद्रा ने अपनी जांच आख्या एक्सईएन को दी थी। दो महीने बीतने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

छह मई को चारखंभा एसडीओ रहे मनीष चंद्रा ने टीम के साथ निगोही रोड उपकेंद्र के अंतर्गत सुजात खां की पुलिया पहाड़ दादा मियां की मजार के पीछे निरीक्षण किया। मोहल्ला एमनजई जलालनगर में चार खंभे फर्जी तरीके से लगे पाए गए। खंभे की कंपनी को रंग से पोतकर छिपा दिया गया था।
विज्ञापन

एसडीओ ने पाया था कि किसी विशेष व्यक्ति को लाभ प्रदान करने के लिए खंभे लगाए गए। 40 मीटर की दूरी से अधिक होने के बाद भी कनेक्शन दिया गया था। ऐसे पांच कनेक्शन मिले थे जो अधिक दूरी के थे। एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता नगर को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। एसई जागेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट की उन्हें जानकारी नहीं है। रिपोर्ट को एक्सईएन के पास से मंगाकर अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed