फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pole break light off

ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, गुल हुई सैकड़ों घरों की बिजली

Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
pole break light off
शाहजहांपुर। शहर की इंद्रानगर कालोनी में प्रसाद भवन के सामने लगे बिजली के पोल को ट्रक चालक से टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे मोहल्ले के करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को शाम छह बजे बिजली व्यवस्था सुचारु हो सकी। वहीं, ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, उसके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक कचहरी ओवरब्रिज से होकर रोजा की ओर जाने के लिए जिला पंचायत कार्यालय की ओर से होकर गुजर रहा था। उसने प्रसाद भवन के सामने लगे बिजली के खंभे को टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूट गया और पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बिजली का खंभा तोड़ने वाले ट्रक चालक को जीआईसी तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह वहां दूसरा बिजली का पोल लगाया गया, तब जाकर शुक्रवार चार बजे लाइट आई। मगर इसके बाद जंपर गिरकर टूटा और फिर बिजली गुल हो गई। उसके बाद रात को करीब आठ बजे दोबारा बिजली को ठीक किया जा सका। इस वजह से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर अंधेरे में गुजारने के बाद सुबह को पीने और नहाने-धोने के पानी को भी लोग तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed