फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pole became a hindrance in making gate, MLA summoned JE-SDO

शाहजहाँपुर: गेट बनवाने में बाधक बने पोल, विधायक ने जेई-एसडीओ को किया तलब

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pole became a hindrance in making gate, MLA summoned JE-SDO
- दोनों को विधायक के समर्थकों द्वारा जबरन रोके जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची
विज्ञापन

- एसडीओ और जेई को थाने लाई पुलिस, मामले में नहीं दी गई कोई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां रोड पर गेट बनवाने में बिजली के खंभे बाधक बनने पर तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने एसडीओ सत्यप्रकाश को तलब कर लिया। एसडीओ अपने साथ जेई देवराज और ब्रजेश कुमार के लेकर पहुंचे। विधायक के समर्थकों के तीनों को जबरन रोके जाने की सूचना एक्सईएन ग्रामीण रंजीत कुमार के पास पहुंची तो उन्हें पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तीनों को थाने ले आई। हालांकि बाद में एसडीओ ने जबरन रोके जाने की बात से इन्कार कर दिया।
विधायक सलोना कुशवाहा निगोही में स्वागत द्वार बनवा रही हैं। उसके पास ही बिजली के पोल लगे हैं। बताते हैं कि पोल को हटवाने के लिए एसडीओ सत्यप्रकाश और जेई देवराज और ब्रजेश कुमार को तलब किया। तीनों दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चीनी मिल के आगे बने कार्यालय में पहुंच गए। विधायक ने उनसे पोल हटवाने को लेकर वार्ता की। बिजली निगम के अधिकारियों ने एस्टीमेट बनने के बाद रुपया जमा होने पर पोल शिफ्ट करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच एसडीओ और जेई को रोक लिया गया। इसके बाद एसडीओ ने एक्सईएन ग्रामीण रंजीत कुमार को मामले से अवगत कराया। एक्सईएन ने एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन को सूचना दी। पुलिस एसडीओ और जेई को लेकर थाने पहुंची। वहां उनसे पूछताछ की गई। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। इस बारे में विधायक सलोना कुशवाहा से बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन बंद मिला। विधायक के पति राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि विधायक कार्यालय पर मौजूद नहीं थी। ऐसी कोई घटना नहीं है। एसडीओ फर्जी कहानी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- पोल की शिफ्टिंग को लेकर एसडीओ को बुलाया था। एसडीओ ने उन्हें व जेई को रोके जाने की सूचना दी थी। तब हमने एडीएम को मामले से अवगत कराया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को लेकर आई है। - रंजीत कुमार, एक्सईएन ग्रामीण

------------
-बिजली विभाग के अधिकारियों को रोके जाने की जानकारी हमारे संज्ञान में आई थी। हमने थाना प्रभारी से कह दिया था कि तहरीर आने पर वैधानिक कार्रवाई करें। - संजय कुमार, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed