फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PNG Pipeline Ruptures Due to Excavation... Gas Supply Disrupted

Shahjahanpur News: खोदाई के कारण टूटी पीएनजी की पाइप लाइन...गैस आपूर्ति बाधित

Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
PNG Pipeline Ruptures Due to Excavation... Gas Supply Disrupted
कांट के मोहल्ला अभायन में पीएनजी लाइन को सही करते कर्मचारी। संवाद
कांट। अभायन के पास नाले की खोदाई के दौरान पीएनजी पाइप लाइन टूट गई। गैस का तेज रिसाव होने के चलते मोहल्ले में खलबली मच गई। करीब एक घंटे के बाद कर्मचारियों ने पहुंचकर पाइप को ठीक किया। इस बीच करीब 50 घरों के लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले की खोदाई का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान जेसीबी से पीएनजी की हाई प्रेशर पाइपलाइन अचानक टूट गई। पाइप लाइन टूटने के कारण आसपास के घरों की पीएनजी की आपूर्ति बाधित हो गई। जहां पर पाइप टूटा, वहां पानी भरा था। लोगों ने लकड़ी के जरिये पाइप को सही करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से वाल्व को बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सीयूजीएल का आपातकालीन वाहन तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज वाले हिस्से को दुरुस्त किया और पाइपलाइन की मरम्मत की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कार्य पूर्ण हुआ। तब गैस आपूर्ति बहाल हो सकी। डीएसओ चमन लाल शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर संबंधित टीम को भेजकर कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------

मिट्टी के चूल्हे पर बनाना पड़ा खाना



गैस का वाल्व बंद होने के चलते करीब 50 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिस समय फॉल्ट आया। वही खाना बनाने का समय होता है। इसके चलते लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। लोगों ने सिलिंडर का सहारा लिया। वहीं कुछ जगहों पर मिट्टी के चूल्हे पर भी खाना बनाने की बात सामने आई है। पीएनजी की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed