फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur UP Ganga Expressway Lay Foundation PM Modi: PM to lay foundation stone of Ganga Expressway in Shahjahanpur 

Shahjahanpur UP: प्रधानमंत्री कल करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, ऐसा रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Fri, 17 Dec 2021 06:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 06:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर 18 दिसंबर को जिले के सभी बोर्ड के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी डीआईओएस शौकीन सिंह ने दी है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur UP Ganga Expressway Lay Foundation PM Modi: PM to lay foundation stone of Ganga Expressway in Shahjahanpur 
PM Modi Lay Foundation Ganga Expressway: कल की तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शाहजहांपुर पहुंचेंगे और सवा दो बजे हेलिकॉप्टर से बरेली रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार पूर्वाह्न 11: 25 पर रवाना होगा। 12:10 पर विमान बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से वह 12:15 पर एमआई-17 हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर के लिए  उड़ेंगे। 12:50 पर शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। 12:55 पर वह हेलिपैड से वाहन द्वारा एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच वह गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दो बजकर पांच मिनट पर कार्यक्रम स्थल से निकलकर दो बजकर दस मिनट पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे। दो बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ेगा जो दो बजकर 50 मिनट पर बरेली पहुंचेगा। 
विज्ञापन


दो बजकर 55 मिनट पर वह एयरफोर्स के विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का 52 किलोमीटर का हिस्सा शाहजहांपुर से गुजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली में मुख्य रूप से एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाले बदायूं और हरदोई जिले के लोग शामिल होंगे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे रैली स्थल होने के कारण यातायात दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा। केवल रैली में शामिल होने वाले वाहन ही हाईवे पर चल सकेंगे। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल की गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

कल बंद रहेंगे स्कूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर 18 दिसंबर को जिले के सभी बोर्ड के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी डीआईओएस शौकीन सिंह ने दी है। 

रेत से बनाई जा रही गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रतिकृति
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे जलालाबाद क्षेत्र से गुजर रहा है, लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम रोजा में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए रोजा रेलवे ग्राउंड में कारीगर रेत से पूरे एक्सप्रेस-वे की प्रतिकृति तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार तक प्रतीकात्मक एक्सप्रेस-वे कारीगर तैयार कर देंगे। इसमें विभिन्न मंदिर व अन्य कलाकृतियां भी रेत से तैयार की जा रही हैं। 
 

पीएम की रैली के मद्देनजर रूट डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। रूट प्लान सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर सिर्फ रैली में जाने वाले और स्थानीय वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। 

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर का रूट डायवर्जन घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को बरेली का प्लान भी घोषित कर दिया गया है। इसके लिए फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास पीलीभीत रोड आदि पर प्वाइंट बनाकर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। 

एंबुलेंस और दमकल वाहनों को छूट
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मरीजों को लेकर जाने वाले निजी वाहनों, एंबुलेंस और दमकल वाहनों को डायवर्जन की व्यवस्था से छूट रहेगी। वे अपनी सुविधानुसार आ-जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • -पूर्वाह्न 11: 25 - प्रधानमंत्री इंडियन एयरफोर्स के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
  • -दोपहर 12: 10- विमान बरेली के एयरबेस स्टेशन पहुंचेगा।
  • -12: 15 - एमआई-17 हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री शाहजहांपुर के लिए उड़ेंगे।
  • -12: 50 - शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।
  • -12: 55 - प्रधानमंत्री हेलिपैड से वाहन द्वारा चलकर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • -दोपहर एक से दो बजे तक प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
  • -02: 05 - प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से निकलकर दो बजकर दस मिनट पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
  • - 02: 15 - प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ेगा जो दो बजकर 50 मिनट पर बरेली पहुंचेगा
  • -02: 55 - प्रधानमंत्री विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

रूट डायवर्जन

  • मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयधाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे। 
  • बरेली की ओर से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज होते हुए जाएंगे। 
  • शहर से शाहजहांपुर की तरफ  जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर बीसलपुर चौराहा, नवदिया झादा से भुता, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे।
  • बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed