फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Please provide a list of current wells

चालू नलकूपों की सूची कराएं उपलब्ध

Wed, 08 Jul 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Please provide a list of current wells
जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को हुई जिला स्तरीय सिंचाई बंधु समिति की बैठक में खरीफ सीजन के दौरान सरकारी नलकूपों की खराबी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने समिति के पदेन सचिव सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी चालू नलकूपों की सूची जन प्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कटरा के विधायक राजेश यादव के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने नलकूपों की खराबी का मसला उठाते हुए कहा कि खरीफ सीजन में धान की बुवाई के लिए किसान आसमान की ओर मानसून की राह देख रहे हैं, क्योंकि अभी तक जिले में इतनी बारिश नहीं हो पाई कि धान की रोपाई हो सके। दूसरी ओर, तमाम सरकारी ट्यूबवेल खराब होने से किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर रोपाई में देरी हो जाएगी।
विज्ञापन

मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन चंद्रशेखर गुप्ता को चालू और खराब हालत वाले सभी नलकूपों की सूची जन प्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि सूची में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रोस्टर के मुताबिक नहरों के संचालन और उन पर कुलाबों की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed