{"_id":"e740565e70d354d535e6dd6ed56242a3","slug":"please-check-forgery-in-the-allocation-of-housing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा की कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा की कराएं जांच
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद तहसील के गांव सिकंदरपुर अफगानान में चालू वित्त वर्ष में विभिन्न श्रेणियों के आवास स्वीकृत करने में अनियमितताएं बरते जाने से वहां के पात्र ग्रामीण बेहद परेशान हैं। उन्होंने जलालाबाद के एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आवासों की स्वीकृति में किए गए फर्जीवाड़ा की जांच कराने की गुहार की है।
सिकंदरपुर अफगानान निवासी लक्ष्मण दास, अशोक कुमार, बृजराज सिंह यादव आदि ने एसडीएम को बताया कि अनुसूचित जाति श्रेणी में जिस व्यक्ति को आवास स्वीकृत किया गया, उसके पिता बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं। इसी श्रेणी में एक महिला के नाम स्वीकृत आवास दूसरी महिला के नाम जारी कर दिया गया। अल्पसंख्यक श्रेणी में ऐसे व्यक्ति को आवास दिए जाने का निर्णय किया गया, जो गांव के बजाय कांट ब्लॉक के गांव बरेंडा में रह रहा है। प्रार्थना पत्र के साथ आरोपों की पुष्टि के लिए आवासों की स्वीकृत सूची, मतदाता सूची और शपथ पत्र भी संलग्न किए गए हैं।