{"_id":"6ad1406eb8e4e6a35e0a2a56","slug":"prayed-for-happiness-and-prosperity-by-worshipping-skandamata-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187613-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
बिसरात रोड स्थित काली मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में भी श्रद्धालुओं ने कलश और मां भगवती की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, मां कालीबाड़ी मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता को कमल का फूल, फल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं और युवतियों ने भजन-कीर्तन व देवी के छंद गाकर मातारानी का गुणगान किया। मंदिरों में आरती के दौरान घंटा-घड़ियाल और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना की।
नवरात्र के चलते कई स्थानों पर माता के मंडप और दरबार सजाए गए हैं। शाम को मंदिरों में आरती के समय बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।