{"_id":"6ad140588130120d680f2b04","slug":"devotees-throng-the-shrine-of-the-divine-mother-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-187568-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महामाई के दरबार में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महामाई के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
चौहनापुर में राम बरात में देवस्वरूपों की झांकी। संवाद
पुवायां। मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से 16 अक्तूबर को होने वाले महामाई के जगराते की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने जागरण स्थल पर सजे दरबार में मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
समिति की ओर से होने वाले 25वें जगराते के लिए मां ज्वाला जी, बालाजी और खाटू श्याम से आई जोत को जागरण स्थल पर स्थापित किया गया था। श्रद्धालु रोजाना जोत के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। देर रात तक भजन, कीर्तन भी हो रहे हैं। शुक्रवार को जगराता होगा।
समिति के धीरज शर्मा ने बताया कि महामाई के जागरण के लिए इंदौर से छप्पन इंदौरी, जालंधर से राबिन राज का आमंत्रित किया गया है। 19 अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ जोत को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चौहनापुर में निकाली गई श्रीराम बरात
कुर्रियाकलां। चौहनापुर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न रथों पर सवार देव स्वरूपों की झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। बरात शिव मंदिर से शुरू होकर परसिनिया, फत्तेपुर, ताहरपुर, निकरा, आजादपुर, हुसैनपुर माधोपुर आदि गांवों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। ग्रामीणों ने जगह-जगह देव स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर पूजा-अर्चना की और फूलमाला पहनाकर प्रसाद वितरित किया। समिति पदाधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। व्यवस्था में रवि त्रिपाठी, कपिल पांडे, विपिन मिश्रा, अंशू तिवारी और अनूप मिश्रा ने सहयोग किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कटरा में भी निकाली गई राम बरात
मीरानपुर कटरा। काली का अखाड़ा, देव स्वरूप की झांकियों, नर्तकियों की मंडली और बैंड-बाजे के साथ भगवान राम की भव्य बरात निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली बरात का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बृहस्पतिवार रात रामलीला मेला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा जलालाबाद राज्य मार्ग चौराहा होते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेठ काशीनाथ परिसर पहुंची। यहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इसके बाद देर रात शोभायात्रा मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए रामलीला मेला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार जायसवाल, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, जगदीश प्रसाद जोशी, सचिन गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
महायज्ञ में संतों ने की यज्ञशाला की परिक्रमा
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव महमदपुर में चल रहे पंचम श्री शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं मानस सम्मेलन के पांचवें दिन पांचाल घाट से आए शिवस्वरूप बच्चा स्वामी और डंडी संतों की मौजूदगी में यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने द्वार यज्ञ कराया। संतों और श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की।
कथा व्यास सिद्धार्थ मिश्रा ने अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन और जनकपुर विश्राम के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि भगवान राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का उद्धार हुआ। इसके बाद विश्वामित्र ने श्रीराम-लक्ष्मण को गंगा की उत्पत्ति और अवतरण की कथा सुनाई। इस दौरान प्रवीण दीक्षित, रामानुजाचार्य, श्रद्धेय मिश्रा, प्रदीप त्रिवेदी, अंकित मिश्रा, अनुज मिश्रा, श्यामभुज त्रिवेदी और वीरेश पाल मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रीकृष्ण जन्म पर बजी बधाइयां
कुर्रियाकला। रामखेड़ा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथाव्यास पंडित आशीष वाजपेयी ने कंस-देवकी विवाह, आकाशवाणी और कंस द्वारा देवकी-वसुदेव को कारागार में डालने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि देवकी की आठवीं संतान के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई, जिसकी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कथा में विपिन शुक्ला, अजय सिंह, रजत शुक्ला, बबलू सिंह, मोनू सिंह और साधू जाटव आदि मौजूद रहे। संवाद