तिलहर। ढकिया रघा के ग्रामीण छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं और आए दिन बंंदरों के हमले से बहुत परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को पूर्व प्रधान अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सदानंंद सरोज से उनके कार्यालय में भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
एसडीएम को पूर्व प्रधान ने बताया कि ढकिया रघा समेत पास के धमनपुर, बरहा मोहम्मदपुर, बिरसिंहपुर, वीथलपुर, प्रहलादपुर, इटौआ आदि कई गांवों के किसान छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और बंदरों के हमले से परेशान हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने को आश्वस्त किया है। संवाद