{"_id":"688d0cc4e59d93b15b07db05","slug":"plastering-work-inside-the-roadways-bus-station-is-slow-people-are-facing-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149496-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के अंदर प्लास्टर का कार्य धीमा, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के अंदर प्लास्टर का कार्य धीमा, जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के अंदर फर्श का निर्माण करते मजदूर। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे में निर्माण कार्य की धीमी गति का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे के अंदर फर्श निर्माण के चलते बसें अंदर नहीं जा सकीं।
रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण के कार्य में अंदर फर्श निर्माण चल रहा है। चालकों का कहना है कि कम संख्या में कर्मचारियों को लगाने के कारण कई दिन से फर्श का निर्माण हो रहा है, लेकिन अब तक परिसर का आधा फर्श नहीं बन सका है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ चुका है। शुक्रवार को भी कार्य जारी रहा। ऐसे में बसें अंदर नहीं जा सकीं।
रोडवेज अड्डे के सामने ही सड़क के दोनों ओर बसों को खड़ा किया गया। इस वजह से जाम की स्थिति बनी रहीं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए टीएसआई को अपने स्टाफ समेत मोर्चा संभालना पड़ा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संबंधित को कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।