फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pitalnagar depot bus collides with truck, driver dies...

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई पीतलनगरी डिपो की बस, चालक की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pitalnagar depot bus collides with truck, driver dies...
शाहजहांपुर में रोजा में ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ रोडवेज बस का केबिन। स्रोत-जागरुक
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार तड़के पीतलनगरी डिपो की बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में रामपुर जिले के थाना शहजादनगर के गांव निपनिया निवासी बस चालक अजय बाबू (45), परिचालक संदीप शर्मा समेत सात लोग जख्मी हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन

अजय बाबू पिछले पांच साल से पीतलनगरी डिपो में बस में संविदा पर चालक थे। बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ से मुरादाबाद के लिए बस लेकर निकले थे। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रोजा ओवरब्रिज पर एक ट्रक को चालक बैक कर रहा था। उसी समय बस आकर पीछे से टकरा गई। हादसे में बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते चालक अजय बाबू, परिचालक संदीप शर्मा को काफी चोटें आईं। पांच सवारियां भी जख्मी हो गईं। सूचना पर रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने अजय बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी सवारियों का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed