फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pit on the highway in Tilhar, traffic stopped

Shahjahanpur News: तिलहर में अंडरपास की एप्रोच रोड धंसने से हुआ गड्ढा, यातायात प्रभावित

Thu, 24 Aug 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pit on the highway in Tilhar, traffic stopped
तिलहर में हाईवे स्थित सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर धंसी हुई सड़क को देखते लोग
एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुल से यातायात को सर्विस लेन पर किया डायवर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर में अंडरपास की एप्रोच रोड धंसने के कारण गड्ढा हो जाने पर एनएचएआई ने यहां यातायात बंद करा दिया। मरम्मत के बाद यातायात सुचारू किया जाएगा।
एप्रोच रोड का निर्माण एरा कंपनी ने करवाया था। निर्माण के बाद से ही अंडरपास में जलभराव और दोनों ओर बनी सड़कों के किनारों पर डाली गई मिट्टी पर प्लेटफार्म न बनाए जाने से उसके बारिश के दौरान बह जाने की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान इस मिट्टी के दलदल में कई वाहन फंस गए थे, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। न तो मिट्टी भरी और न ही उसके प्लेटफार्म का निर्माण किया। इधर, लगातार दो दिन से हो रही बारिश से मिट्टी के बहने और अंडरपास में जलभराव होने के कारण एप्रोच रोड धंसने से गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़क का हुआ निर्माण लेकिन जलभराव नहीं हुआ बंद
जलभराव से नुकसान होने की खबर अमर उजाला पहले भी प्रकाशित कर चुका है। खबर छपने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए सड़क का निर्माण कराया, लेकिन जलभराव जारी रहा। यहां पर पहले से ही सरऊ नाला बहता है, अब नीचे की मिट्टी में पहले से ही मौजूद नमी और पानी भरने के कारण सड़क धंसने का अंदेशा जताया जा रहा है।
-
डायवर्ट करवाया यातायात
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे सूचना मिलने के तुरंत बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल सड़क पर दोनों ओर से आ रहे हैं ट्रैफिक को रोका गया। साथ ही मार्ग बंद करने के बाद साइड की सर्विस लेन से ट्रैफिक को गुजारा गया। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर काम शुरू करवाया।
-
सड़क के नीचे किसी तरह पानी भरने से गड्ढा हो गया। फिलहाल यातायात बंद कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही मरम्मत के बाद यहां यातायात पुन: शुरू कर दिया जाएगा।

-बीपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

तिलहर में हाईवे स्थित सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर धंसी हुई सड़क को देखते लोग

तिलहर में हाईवे स्थित सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर धंसी हुई सड़क को देखते लोग

तिलहर में हाईवे स्थित सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर धंसी हुई सड़क को देखते लोग

तिलहर में हाईवे स्थित सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर धंसी हुई सड़क को देखते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed