{"_id":"69a5cf757c05184b540a1ab2","slug":"pistol-recovered-at-the-instance-of-friend-accused-of-shooting-naitik-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166994-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नैतिक को गोली मारने के आरोपी दोस्त की निशानदेही पर पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नैतिक को गोली मारने के आरोपी दोस्त की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कहरान निवासी सुरेंद्र जायसवाल के पुत्र नैतिक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किए गए उसके हमउम्र दोस्त की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस ने बाल अपचारी को मय पिस्टल के न्यायालय में पेश किया और वहां से उसे कांट क्षेत्र के पिपरौला स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। अब पुलिस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इस मामले में नैतिक की मां राधा जायसवाल ने बेटे को गोली मारने वाले ग्यारहवीं के छात्र के अलावा अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नैतिक को उसका दोस्त बुलाकर मोहल्ले के कॉलेज वाली गली में ले गया। वहां पहले से मौजूद मोहल्ला आतिशबाजान के शालू खां और कासिब व मोहल्ला नादिरशाह निवासी अधिवक्ता वसीम उर्फ टेंशन ने एक राय होकर उनके बेटे को पकड़ लिया।
इसी दौरान बाल अपचारी ने नैतिक को जान से मारने की नीयत से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायर करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल बेटे ने पिता को फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर फीलनगर तिराहा से गिरफ्तार किए गए बाल अपचारी ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के खंडहर हो चुके पुराने जर्जर आवास में छुपा कर रखे गए अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल को बरामद करा दिया। बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि नैतिक के कहने पर ही वह अपने घर से पिता के लाइसेंसी पिस्टल को लेकर रील बनाने कॉलेज के पास गली में गया था।
वहां नैतिक उससे पिस्टल छीनकर अपनी रील बनाने के लिए झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने नैतिक को गोली मार दी और पिस्टल लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि बाल अपचारी को गिरफ्तार करके उससे घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया गया है। अन्य आराेपियों की इस मामले में भूमिका की जांच की जा रही है।